Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी - उम्मीद भरा सफर

उम्मीद भरा सफर



टेढ़े रास्तों के सफर,


अक्सर मुश्किलों भरे होते हैं,


पर इनमें उम्मीद से ज्यादा,


अवसर भी छुपे हुआ करते हैं,


कठिन सफर को पार करते हुए,


जैसे नदी बहती है,


कहीं शांत, कहीं झरना,


तो कहीं प्रखर हो जाती है,


हर मोड़ पर मुड़ते हुए,


अपने निशान छोड़ जाती है,


मिट्टी की प्यास बुझाते हुए,


उसे सोने सा बना दिया करती है,


अंत में, अपने सागर से मिल,


उसमे समा जाया करती है,


पीछे अपने स्वर्णिम सभ्यता का,


इतिहास बना जाया करती है,


डगर कठिन ही सही, पर


मंजिल पर नजर होना जरूरी होता है,


हर मोड़ पर, आगे बढ़ने के लिए


थोड़ा ज्यादा हौंसला जरूरी होता है।।


प्रियंका वर्मा


21/7/22

   11
4 Comments

Saba Rahman

24-Jul-2022 11:27 AM

Osm😊

Reply

Rahman

23-Jul-2022 08:27 PM

Mst

Reply

Reyaan

22-Jul-2022 10:14 AM

शानदार प्रस्तुति 👌👌

Reply